नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रूस की नौसेना के उपप्रमुख मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव की मौत हो गई है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हुई, जहां यूक्रेन की सेना द्वारा एक कमांड पोस्ट को निशाना बनाया गया। इस हमले में गुडकोव समेत 10 अन्य रूसी सैनिकों की भी मौत हो गई है।
हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता गोंद कतीरा जानिए किसे करना चाहिए इससे परहेज
इस हमले की पुष्टि रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ओलेग कोझेम्याको ने की है। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल गुडकोव अपने सैन्य कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए। उन्होंने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
घटना कुर्स्क क्षेत्र के कोरेनेवो इलाके में हुई, जो यूक्रेन की सीमा के निकट स्थित है। यहां एक रूसी कमांड पोस्ट पर यूक्रेनी सेना ने हमला किया। यह जानकारी पहले कुछ अनौपचारिक सैन्य टेलीग्राम चैनलों पर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि एक वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारी समेत कई जवानों की मौत हुई है। बाद में गवर्नर कोझेम्याको ने इन खबरों की पुष्टि की।
सावन के पहले दिन घर की इस दिशा में जलाएं दीपक, महादेव देंगे धन-दौलत
मेजर जनरल मिखाइल गुडकोव रूस की नौसेना के डिप्टी हेड होने के साथ-साथ यूक्रेन युद्ध में सक्रिय रूप से एक ब्रिगेड की कमान भी संभाल रहे थे। उनकी रणनीतिक क्षमताएं और नेतृत्व शैली रूसी सेना में काफी प्रभावशाली मानी जाती थीं। गुडकोव को न केवल समुद्री ऑपरेशनों में बल्कि जमीनी युद्ध में भी दक्ष माना जाता था।
उनकी मौत को रूस की सैन्य रणनीति के लिए एक बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। वे 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से यूक्रेनी हमले में मारे गए सबसे वरिष्ठ रूसी सैन्य अधिकारी माने जा रहे हैं।
गवर्नर कोझेम्याको ने कहा कि उन्होंने गुडकोव के साथ वर्षों तक करीबी संवाद रखा और उन्हें एक समर्पित देशभक्त व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताया। इस घटना के बाद रूसी सेना में शोक की लहर है और सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जा रहा है।




