रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के लाखे नगर रुद्र चौक के पीछे महंत पारा में शरारती तत्वों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने जब धुआं उठते देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
खून से सनी रिश्तों की कहानी: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान
गौरतलब है कि इसी इलाके में बीते सप्ताह अंकुश शुक्ला के घर और कार में भी इसी तरह अज्ञात लोगों ने आग लगा दी थी। लगातार दो घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और **घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शरारती तत्वों की तलाश जारी है।




