Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Bilaspur News: जल्लाद शिक्षक ने छात्र को बेहरमी से पीटा, पीठ और बांह में पड़े जख्म के निशान

    Bilaspur News: जल्लाद शिक्षक ने छात्र को बेहरमी से पीटा, पीठ और बांह में पड़े जख्म के निशान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 14, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Bilaspur News

    Bilaspur News:  बिलासपुर में स्कूल टीचर ने बेरहमी से आठवीं कक्षा के छात्र की पिटाई कर दी। उसका कसूर ये था कि वह कॉपी में नोट्स नहीं लिख पाया था। इससे टीचर इतना नाराज हो गया कि छड़ी से जमकर पिटाई कर दी, जिससे छात्र के पीठ व भुजा में जख्म के निशान आ गए। इससे नाराज परिजन ने प्राचार्य से शिकायत की है, जिस पर टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया है। मामला बुधवारी बाजार स्थिति दक्षिण पूर्व मध्य हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-2 का है। अब घायल छात्र का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार चुचुहियापारा में रहने वाला 14 साल का लड़का आठवीं कक्षा में पढ़ता है। रोज की तरह वह मंगलवार को स्कूल गया था। इस दौरान क्लास रूम में संस्कृत टीचर राकेश कुमार पढ़ा रहे थे। तभी वो अचानक छात्र पर गुस्सा गए और छड़ी से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।

    Read Also-  बैग में पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा 8वीं का छात्र, शिक्षकों ने बरामद कर पुलिस बुलाई, पिता और चाचा गिरफ्तार…

    छात्र ने फोन कर अपने पापा को दी जानकारी
    Bilaspur News:   शिक्षक की इस क्रूरता से छात्र डर गया। उसके शरीर पर कई जगह छड़ी के निशान पड़ गए। बताया जा रहा है कि पिटाई से टीचर की छड़ी टूट गई। इसके बाद रोते हुए छात्र ने किसी के मोबाइल से अपने पापा को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वो स्कूल पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य से इस घटना की शिकायत की। वहीं, इस घटना के बाद शिक्षक की क्रूरता देखकर पैरेंट्स में आक्रोश है।

    कापी में नोट्स नहीं लिखने पर की पिटाई
    Bilaspur News:   छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने संस्कृत का नोट्स पूरा नहीं किया था। काफी में नोट्स नहीं लिखने की बात से टीचर इतना नाराज हो गया कि उसने बेदर्दी से उनके बेटे की पिटाई कर दी। उनका कहना है कि टीचर की ऐसी क्रूरता समझ से परे है। उन्होंने मामले की शिकायत की है। प्राचार्य ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

    Read Also-  प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
    इस पूरी घटना के बाद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक की क्रूरता को साफ देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शिक्षक ने छात्र को पीटते हुए कोई दया नहीं दिखाई। जिसे लेकर लोगों की गुस्से वाली प्रतिक्रिया आ रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news live bilaspur news today bilaspur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.