Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    September 5, 2026

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा सरकार बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को लूट रही – विक्रम मंडावी

    भाजपा सरकार बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को लूट रही – विक्रम मंडावी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 6, 2025Updated:May 6, 2025 बस्तर संभाग No Comments4 Mins Read
    भाजपा सरकार बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों को लूट रही

    CG Bijapur News. आशीष पदमवार। बीजापुर जिला मुख्यालय में मंगलवार को विधायक विक्रम मंडावी ने एक प्रेस वार्ता में राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, यह सरकार बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों की खुलेआम लूट मचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, बस्तर के लोहा, टिन, जल, जंगल, जमीन और अब कोरंडम जैसे बेशकीमती संसाधनों को अपने उद्योगपति मित्रों के हवाले करने का घिनौना खेल शुरू हो गया है।

    Read Also-  युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने दुर्ग में मॉक ड्रिल 7 मई को, गृह मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

    विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के ग्राम कुचनूर में स्थित कोरंडम खदान को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यह खदान वर्षों से बंद थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही इसे अपने चहेते उद्योगपतियों को सौंपने की साजिश रच डाली। हाल के दिनों में कुचनूर कोरंडम खदान में गुपचुप तरीके से जंगल की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है, जो इस लूट का स्पष्ट प्रमाण है।

    विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए निम्नलिखित सवाल दागे:


    1. कोरंडम खदान को चोरी-छिपे शुरू करने की साजिश क्यों रची जा रही है?

    2. कुचनूर कोरंडम खदान का ठेका किसे सौंपा गया है?

    3. खदान में अवैध रूप से काम कौन कर रहा है?

    4. क्या पर्यावरण और वन विभाग से खदान शुरू करने की अनुमति ली गई है?

    5. हजारों पेड़ों की कटाई की इजाजत किसने दी?

    6. इस लूट में भाजपा नेताओं की क्या भूमिका है?

    7. बीजापुर के किस भाजपा नेता के इशारे पर जंगल साफ किया जा रहा है?

    8. रायपुर के कैलाश चंद्र अग्रवाल कौन हैं और उनका भाजपा से क्या रिश्ता है?

    9. स्थानीय प्रशासन को इस लूट की जानकारी क्यों नहीं दी गई? 3)वर्षो से बंद पड़े कोरंडम खदान को पुनः प्रारम्भ करने के पीछे की मंशा क्या है?

    10. अब इस कोरंडम खदान को किसके द्वारा पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। इसकी एजेंसी कौन है?

    11. यदि इस कोरंडम खदान का निजीकरण किया जा रहा है तो इसकी प्रक्रिया क्या होगी?

    12. यह खदान जिस ग्राम पंचायत या नगर पंचायत के क्षेत्राधिकार में आता है क्या उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया गया है?

    13. बंद पड़े इस कोरंडम खदान को पुनः प्रारम्भ करने के लिए क्या क्षेत्रवासियो के सुझाव, सहमति, एवं आपत्तियाँ प्राप्त कर इन का
    निराकरण कर लिया गया है?

    14. क्या कोरंडम उत्खनन के लिए पंचायत अधिनियम और पेसा कानून का पालन किया जा रहा है ?

    Read Also-  सुशासन तिहार 2025: सीएम साय में किया बेमेतरा जिले के ग्राम सहसपुर का आकस्मिक दौरा, की कई घोषणाएं

    विक्रम मंडावी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भोपालपटनम के कुचनूर कोरंडम खदान में भाजपा सरकार के इशारे पर बीजापुर के भाजपा नेता संजय लुंकड़ द्वारा बेशकीमती वनों का विनाश किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि भाजपा तत्काल संजय लुंकड़ की भूमिका को स्पष्ट करे, वरना जनता इसे उनकी मिलीभगत मानेगी। विधायक विक्रम मंडावी ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कायदे कानून को ताक पर रख कर भाजपा सरकार के संरक्षण में भाजपा नेताओं से कोरंडम खदान में अवैध उत्खनन का काम करवा रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: सभी संभागों में यलो अलर्ट जारी, रायपुर-बिलासपुर में अंधड़ और ओलों की संभावना

    भाजपा की लूट की नीति
    उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा से जनविरोधी और उद्योगपति हितैषी रही है। बस्तर की प्राकृतिक संपदा को लूटने की इस साजिश को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। विक्रम मंडावी ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी और भाजपा की इस लूट के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    UCC, मास्टर प्लान से लेकर जल संरक्षण तक… धनेंद्र साहू ने सरकार पर साधा निशाना, बोले-

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    वंदे मातरम् के 2 मिनट के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

    PM मोदी के बयान पर भड़के दीपक बैज, बोले- युवाओं को ‘दिमागी नक्सली’ कहना गलत

    विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के विकास मॉडल से छत्तीसगढ़ को भगवान बचाए

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.