Khabarwaad National Desk: झारखंड के पलामू में हुए विस्फोट में तीन नाबालिग समेत 4 लोगों की मौत हो गई। यह घटना राजधानी से 190 किलोमीटर की दूरी पर हुई है। बता दें कि पलामू सहित चार सीटों पर कल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, उससे पहले ये ब्लास्ट कई सवाल भी खड़े कर रहा है।
Read Also: अंधेरे में चूहा मारने की दवा पानी में घोलकर पी गई महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट
साथ ही पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच भी कर रही है। पलामू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रीष्मा रमेशन ने बताया कि घटना में तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘हम बम विस्फोट की संभावना सहित हर पहलू से घटना की जांच कर रहे हैं।
Read Also: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल एवं सिम बरामद
इस विस्फोट में लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पलामू में सोमवार को लोकसभा चुनाव होना है। विस्फोट की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Also: UGC-NET 2024 के आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थी इस तारीख तक फॉर्म भर कर सकते है जमा, परीक्षा का पैटर्न भी बदला
सोमवार को होगी वोटिंग
बता दें कि झारखंड में चार लोकसभा क्षेत्रों- सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को वोटिंग होगी। राज्य चुनाव अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, 32.07 लाख महिलाओं सहित 64.37 लाख से अधिक पात्र मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार हैं। मतदान को अधिकतम करने के लिए ‘इस बार, दिन भर वोट’ का नारा दिया गया है।




