Brutal Murder of Woman : बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके में महिला की नृशंस हत्या का खुलासा हुआ है। महिला की उसके फ्लैट के फ्रिज के अंदर 30 से अधिक टुकड़े मिले हैं। घटना सामने आने के बाद इलाके के लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और उसका पति दोनों लंबे समय से अलग-अलग रह रहे थे। उसका पति शहर के पास एक आश्रम में काम करता है और वहीं रहता है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब एक पखवाड़े पहले की गई होगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए। इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन हम अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।’’ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा, “व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।” उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी।




