Khabarwaad Raipur: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बची 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जबकि लिस्ट में तमिलनाडू की एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की गई है।

सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से डॉक्टर मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले कांग्रेस ने बस्तर की एक सीट पर कवासी लखमा को सांसद प्रत्याशी बनाया था।




