अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से पुलिस 50 किलो गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 7.50 लाख रुपए हैं। जो अंबिकापुर सहित अन्य इलाकों में खपाने की तैयारी में थे।
![]()
जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के अंबिकापुर अंतरराज्यीय स्टैंड पुलिस चौकी मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रमोद गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा लैलूंगा से बस के जरिए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है. जिसकी सूचना पर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय बस स्टैंड के पास पुलिस की घेराबंदी की गई। जिसके बाद लैलूंगा से आ रही बस की तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ के रूप में गांजे की तस्करी कर अंबिकापुर शहर सहित अन्य इलाकों में खपाने की फिराक में था. पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है




