CG Accident News : रायगढ़/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। इन घटनाओं ने क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है, जिसके चलते ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
Read Also- नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर कुलदीप जुनेजा ने उठाए सवाल, संगठन में तत्काल बदलाव की मांग की
बलौदाबाजार में हाइवा का कहर
CG Accident News : बलौदाबाजार जिले के भाटापारा-निपनिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़िता की पहचान पुनिता धुव के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के लिए रफ्तार पर लगाम लगाने और मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया को लगाई फटकार, कहा- ‘आप और आपके साथियों की सोच बहुत घटिया’, पासपोर्ट किया जब्त
रायगढ़ में हाइवा ने ली दो युवकों की जान
CG Accident News : दूसरा हादसा रायगढ़ शहर के काशीराम चौक पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षुब्ध लोगों ने सड़क जाम कर दिया और वाहन पर पथराव किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भीड़ का आक्रोश और बढ़ गया। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




