CG CAG Report: राजधानी सहित प्रदेश भर में खुदकुशी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह सहनशीलता में कमी है। तनाव, डिप्रेशन, व्यक्तिगत, आर्थिक और सामाजिक कारणों से खुदकुशी की घटनाएं बढ़ रही है। खुदकुशी के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश से आगे है। यहां आत्महत्या से मृत्यु दर भारत में आत्महत्या से मृत्युदर से ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में खुदकुशी से मृत्युदर 26.4 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय औसत 10.4 फीसदी ही है। इसके अलावा कुछ पड़ोसी राज्यों से भी छत्तीसगढ़ में खुदकुशी का औसत दर ज्यादा है। इसका खुलासा सीजी कैग की रिपोर्ट से हुआ है।
Read Also- रेलवे लाइन पर 19 अगस्त तक मेगा ब्लॉक, 72 ट्रेनें कैंसिल, कई का बदला रूट
इन राज्यों से ज्यादा खुदकुशी यहां
CG CAG Report: छत्तीसगढ़ में खुदकुशी मृत्युदर 26.4 फीसदी है। पड़ोसी राज्य झारखंड में 4.4, मध्यप्रदेश में 15.1, ओडिशा में 10.5, तेलंगाना में 20.6 है। खुदकुशी से मृत्युदर में छत्तीसगढ़ इन चार राज्यों और देश के राष्ट्रीय औसत से भी आगे है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में Eye Flu का खतरा बढ़ा, एक महीने में 600 से अधिक मामले आए सामने
कई कारण
CG CAG Report: खुदकुशी के ज्यादा कारण तनाव, डिप्रेशन, असफलता, पारिवारिक विवाद, आर्थिक तंगी आदि होते हैं। इसके मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण भी सामने आ रहे हैं। हालांकि खुदकुशी के अधिकांश मामलों की जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाते हैं। जिन मामलों में सुसाइड नोट या कोई साक्ष्य पुलिस को मिलता है, उसी का पता चल पाता है। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि लोगों में सहनशीलता की कमी खुदकुशी के लिए बड़ा कारण के रूप में सामने आ रही है।




