Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    June 22, 2026

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बस्तर में नक्सलियों के सफाये के लिए 4000 जवान तैनात, निर्णायक लड़ाई का केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने किया था ऐलान

    बस्तर में नक्सलियों के सफाये के लिए 4000 जवान तैनात, निर्णायक लड़ाई का केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने किया था ऐलान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 9, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    CG Latest Hindi News
    CG Latest Hindi News

    CG Latest Hindi News:  छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक नक्सली समस्या को जड़ से मिटाने के सरकार के संकल्प को देखते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में निर्णायक लड़ाई छेड़ने की रणनीति बना ली है। इसके तहत चार बटालियनों यानी करीब 4,000 जवानों को नक्सल हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित हिस्सों में तैनात किया जा रहा है।

    CG Latest Hindi News:   आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ ने झारखंड से तीन और बिहार से एक बटालियन को वापस बुलाया है। यह फैसला इन दोनों राज्यों में नक्सली गतिविधियों में अपेक्षाकृत कमी आने के मद्देनजर किया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा और नक्सल विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले इस बल के जवानों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बस्तर के नो-गो क्षेत्र में किए जाने की तैयारी है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस सप्ताह करेगी दो बड़े प्रदर्शन, 10 सितंबर को महिला कांग्रेस करेगी सीएम हाउस का घेराव, 12 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों में देंगे धरना

    यह रणनीति ऐसे समय में बनाई गई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने ही रायपुर में कहा था कि मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) के पूरी तरह सफाये के लिए एक मजबूत और सख्त कार्य योजना की जरूरत है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सलियों से मोर्चा ले रहे मौजूदा बल को और मजबूती देने के लिए सीआरपीएफ की 159, 218, 214 और 22 बटालियन को तैनात किया जा रहा है जिसमें हर बटालियन में करीब 1,000 जवान हैं।

    CG Latest Hindi News:   अधिकारियों ने बताया कि इन बटालियनों को दंतेवाड़ा और सुकमा के दूरवर्ती जिलों और ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ लगती राज्य की सीमाओं के इलाकों में तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा, इन नई इकाइयों को बख्तरबंद वाहन, यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन), श्वान दस्ते, संचार सेट और राशन आपूर्ति के माध्यम से रसद सहायता प्रदान की जा रही है।

    Read Also-  नौकरी का सुनहरा अवसर, छत्तीसगढ़ में लगा रोजगार मेला, 533 पदों पर होगी भर्ती

    कोबरा जवानों के साथ बनाएंगे अग्रिम ठिकाने
    सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये जवान सीआरपीएफ की कोबरा इकाइयों के साथ मिलकर जिलों के दूरदराज के इलाकों में और अधिक अग्रिम परिचालन बेस (एफओबी) स्थापित करेंगे ताकि क्षेत्र को सुरक्षित करने के बाद विकास कार्य शुरू किए जा सकें। पिछले तीन वर्षों में सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ में लगभग 40 एफओबी बनाए हैं। हालांकि, ऐसे बेस स्थापित करने में कई तरह की चुनौतियां आती हैं, जैसे माओवादियों का घात लगाकर और विस्फोटक उपकरणों से जवानों पर हमला करना।

    एक दशक में 53 फीसदी घटीं नक्सली घटनाएं

    • गृह मंत्री शाह ने 24 अगस्त को रायपुर में बताया था कि 2004-14 की तुलना में पिछले एक दशक देश में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 53 फीसदी की कमी आई है
    • वर्ष 2004-14 में नक्सली हिंसा की 16,274 घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 2014-24 के दौरान ये घटकर 7,696 रह गईं। वहीं नक्सली हिंसा के कारण होने वाली मौतों की संख्या भी 2004-14 में 6,568 से घटकर 2014-24 में 1,990 रह गई

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi hindi news latest news madhya pradesh news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.