Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Lok Sabha Election Phase 3:: आकर्षण का केंद्र बने आदर्श मतदान केंद्र, मतदाताओं को भाएंगे रंगोली, गुब्बारे, पोस्टर और सेल्फी पॉइंट

    CG Lok Sabha Election Phase 3:: आकर्षण का केंद्र बने आदर्श मतदान केंद्र, मतदाताओं को भाएंगे रंगोली, गुब्बारे, पोस्टर और सेल्फी पॉइंट

    adminBy adminMay 6, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments4 Mins Read

    Khabarwaad korba: लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 07 मई को मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने जिले के सभी 1087 मतदान केन्द्रों हेतु आज मतदान दल आईटी कालेज कोरबा एवं मुकुटधर पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय कटघोरा से मतदान सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुंचा।

    Read Also: शिक्षा मण्डल की हेल्पलाइन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा ?

    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारीअजीत वसंत के निर्देशन में तथा अन्य रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान दल जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन मतदान हेतु जरुरी सामग्रियों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी पहुँच चुके हैं।

    सभी मतदान केन्द्रों में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी-1, मतदान दल अधिकारी-2 एवं मतदान दल अधिकारी-3 तथा एक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। इसके अलावा 118 सेक्टर अधिकारी, 75 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगी है।

    Read also: बहन के घर जाने को निकली युवती के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

    आपातकालीन स्थितियों के लिए मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। जिले में आठ हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने अपनी भूमिका निभायेंगे। मतदान 07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक संपन्न होगा। मतदान केंद्रों में छाया,शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत सामग्री वितरण के साथ ही मतदान दल में शामिल महिला एवं पुरूष कर्मचारियों में मतदान केंद्र पहुंचने से पहले एक अलग उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्र, दिव्यांगो द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, आदर्श मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि इन बूथों में मतदान के पश्चात् परिसर में सेल्फी जोन भी तैयार किया गया है, जहां मतदाता सेल्फी ले सकते हैं। इसी तरह आदर्श मतदान केंद्र में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।

    Read Also: दिल्ली के बाद अब यहां मचा हड़कंप, 8 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पैरेंट्स में मची खलबली

    यहां रंग-बिरंगे गुब्बारे, पोस्टर के बीच छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति, ग्रामीण परिवेश पर आधारित भव्य पण्डाल सजाए गए हैं एवं मतदाता जागरूकता, नारी सशक्तिकरण संबंधी रंगोलियां भी सजाई गई है। वन विभाग द्वारा भी सोनपुरी तथा चैैतमा में आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

    प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण-

    निर्वाचन कार्य के लिए मतदान सामग्रियों के वितरण स्थल आईटी कॉलेज तथा शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में वितरण व्यवस्था का प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने जायजा लिया। उन्होंने विधानसभावार सभी केंद्रों का अवलोकन कर रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मतदान दल कर्मियों को सावधानी के साथ मतदान केंद्रों में पहुंचने और निर्वाचन के कार्यों को गंभीरता से पूर्ण कर समय पर वापस पहुंचने कहा।

    कोरबा जिले में 9 लाख 36 हजार 783 मतदाता करेंगे मतदान-

    कोरबा लोकसभा सीट में कुल आठ विधानसभा सीट है। जिसमें कोरबा जिले की चार विधानसभा सीट और मरवाही, कोरिया तथा भरतपुर-सोनहत और मनेन्द्रगढ़ की सीट शामिल है। कोरबा लोकसभा में कुल 2023 मतदान केंद्र और 16 लाख 18 हजार 864 मतदाता है। जिसमें आठ लाख तीन हजार 520 पुरूष तथा आठ लाख 15 हजार 292 महिला एवं 52 तृतीय लिंग मतदाता है। इस लोकसभा अंतर्गत सिर्फ कोरबा जिले में 37 तृतीय लिंग सहित रामपुर विधानसभा में दो लाख 24 हजार 860 मतदाता, कोरबा विधानसभा में दो लाख 62 हजार 242, कटघोरा में दो लाख 16 हजार 972 और पाली तानाखार में दो लाख 32 हजार 709 मतदाता और कुल 9 लाख 36 हजार 783 मतदाता है। इस चुनाव में कोरबा जिले में कुल नौ लाख 36 हजार 783 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

    आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए –

    लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत जिले चारो विधानसभा क्षेत्र में 05-05 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामपुर विधानसभा में 131-कुकरीचोली, 117-कोटमेर, 165-तिलकेजा, 235-टुण्डा, 258-बांधापाली 21 कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 11-अयोध्यापुरी, 126-कोरबा, 147-कोरबा (इंदिरा चौक), 152-कोरबा (काशीनगर), 22-जेलगांव, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के 42-कटघोरा, 43-कटघोरा, 86-मोंगरा, 87-मोंगरा- 12-दीपका तथा पालीतानाखार विधानसभा क्षेत्र के 129-कोनकोना, 183-सुतर्रा, 104-गुरसिया, 284-पाली, 260-केराझरिया को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2024 lok sabha election 2024 lok sabha elections election 2024 lok sabha election lok sabha election 2024 lok sabha election 2024 live lok sabha election 2024 news lok sabha election 2024 phase 3 lok sabha election date lok sabha election phase 3 lok sabha elections lok sabha elections 2024 lok sabha elections 2024 update lok sabha elections phase 2 loksabha election 2024 phase 1 lok sabha election voting phase 2 lok sabha election voting
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.