khabarwaad ambikapur: जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन बीच में उसका अपहरण कर आरोपियों ने कार में उसके साथ अनाचार किया, फिर गोवा ले जाकर भी उसके साथ भी गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें पीड़ित युवती का बहनोई भी शामिल है। इन भी आरोपियों को एमीबी जिले से गिरफ्तार किया गया है।
Read also: पूर्व सीएम भूपेश बघेल को AICC ने सौपी बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 4 मई को गांधीनगर थाने पहुंचकर अपने साथ हुए हैवानियत की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी 2024 को हॉस्टल से बहन के घर जाने के लिए निकली थी। तभी बीच रास्ते में आरोपी शुभम और अंशु ने युवती को फोन किया और एसयूवी से घर छोड़ देने की बात बोलते ही उसे कार में बैठा लिया। जब युवती कार में बैठी तो देखी की उसमें पहले से दो लोग और मौजूद है।
जिसके बाद चारों आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की दी धमकी देकर युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। फिर 22 जनवरी को उसकी बहन के घर छोड़ दिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Read Also: विधायक कार्यालय की छत से आयी आपत्तिजनक तस्वीर… वीडियो वायरल
जिसके बाद पुलिस आरोपियों का तलाश में जुट गई. इस दौरान सभी आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया. जिसमें आरोपियों ने अपना नाम (1) शुभम उजेरिया 28 वर्ष (2) अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया 22 साल दोनों निवासी शिवपुर, बरदर थाना खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ (3) संजय चौधरी 27 साल पोड़ीडीह, छापर थाना खडगवां (4) पुष्पराज लकड़ा उम्र 19 कुम्दा कॉलोनी, करमपुर थाना विश्रामपुर होना बताया.
Read also :चार महीने के इश्क में ढाया सितम: शादी का वादा कर ले गया घर, लड़की से दुष्कर्म का बनाया वीडियो, फिर…
आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर कोर्ट में पेश किया गया है. आरोपियों के कब्जे से पॉलिक्से ने 3 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी कार बरामद किया है.




