Khabarwaad Janjgir-Champa. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तांत्रिकों ने पूजा-पाठ के नाम पर एक बड़ी ठगी की घटना को अंजाम दिया है। ठगी का शिकार होने वाले में खुद भाजपा नेता शामिल है।
दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा ब्लॉक के पोड़ीदल्हा गांव के कोसबाड़ी में भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी ने कुछ लोगों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था। यहां तांत्रिक की भेष में आये ठगों ने पूजा-पाठ कर पूजा में बैठे तीन लोगों को प्रसाद खाने के लिए दिया, वो खाते ही आनंद प्रकाश मिरी समेत तीन लोग तुरंत बेहोश हो गए। मौके का फायदा उठाकर तभी तांत्रिक उनके पास मौजूद 10 लाख रूपये और मोबाइल लेकर वहां से रफूचक्कर हो गये। जब तीनों को होश आया तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 120(बी) दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने पैसों की रिकवरी नहीं की है।
कौन है आनंद प्रकाश मिरी, पूजे में इतने रूपये लेकर क्यों बैठे थे?
आनंद प्रकाश मिरी पेशे से इंजीनियर है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अकलतरा विधानसभा से उम्मीदवार थे। बीजेपी की सत्ता आने के बाद हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। अब बड़ा सवाल ये है कि ऐसी कौन सी पूजा थी, जो आनंद प्रकाश मिरी और ठगे के उनके साथी इतना सारा कैश लेकर पूजा में शामिल हुए थे। क्या आनंद प्रकाश मिरी और उनके साथी पूजा-पाठ से पैसे बनाने वाले गिरोह के संपर्क में थे। चूंकि छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों के ग्रामीण अंचलों में पूजा-पाठ से पैसे बनाने वाले गिरोह सक्रीय है।




