Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Politics News: रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री, दोनों की आत्मीय भेंट के बाद हुई राजनीतिक चर्चा… जानिए क्या कह रहे थे एक-दूजे को….

    CG Politics News: रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री, दोनों की आत्मीय भेंट के बाद हुई राजनीतिक चर्चा… जानिए क्या कह रहे थे एक-दूजे को….

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 7, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    CG Politics News khabarwaad.com
    CG Politics News khabarwaad.com

    CG Politics News: भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच कितनी भी राजनैतिक मतभेद हो, लेकिन दोनों ही पार्टियों के नेताओं में सौहार्द्रता आज भी बरकरार है, जो रथ यात्रा के कार्यक्रम में देखने को मिला। मौका था गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के आयोजन का, यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनके बीच आत्मीय मुलाकात तो हुई ही साथ राजनीतिक चर्चा भी होने लगी।

    CG Politics News: इस राजनीतिक चर्चा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मैंने बोला है कि तुरंत संसदीय कार्य मंत्री बना दीजिए। विधानसभा सत्र आ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के पहले हो जाएगा। मैने उनसे कहा कि बाकी दूसरे विभाग आपके पास रह जाएंगे, लेकिन संसदीय कार्य मंत्री होना चाहिए। जिससे विधानसभा में हम लोग लगातार बात करते रहे।

    Read Also-  Chhattisgarh Congress ने NSUI के प्रदर्शन पर लगाई रोक, कहा- बिना अनुमति के आंदोलन करने पर होगी संगठनात्मक कार्यवाही

    CG Politics News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा में शामिल हुए। रायपुर में पिछले 10 साल से हम लोग यहां आ रहे हैं। विभार जी हमेशा यहां निमंत्रण देते हैं, और यहां हम लोगों का आना होता है। पिछले बार भी मेरे साथ डॉ. रमन सिंह रहते थे, और राज्यपाल भी रहते थे। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हम सबको मिलता है।

    उन्होंने कहा कि इस समय भगवान जगन्नाथ से यही प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में पानी की कमी दिखाई दे रही है, वर्षा कुछ कम हुई है। हम सब छत्तीसगढ़ के किसान रथ यात्रा के इंतजार करते हैं। भले उसके पहले पानी ना गिर हो, लेकिन रथ यात्रा के बाद पानी गिरे। फसल बढ़िया हो, यही हम प्रार्थना करते हैं।

    Read Also-  नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेस के पार्षदों ने दिया इस्तीफा, सामने आयी ये वजह…

    बिजली कटौती को लेकर पूरे प्रदेश में 8 जुलाई से कांग्रेस के महा आंदोलन पर भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली दर में लगातार वृद्धि हो गई है। चाहे बिजली उपभोक्ता हो, चाहे पंप कनेक्शन वाले हो, बिजली कब आएगी, उसका ठिकाना नहीं है, जाना निश्चित है। बिजली की लगातार कटौती हो रही है, किसान परेशान हैं, घरेलू उपभोक्ता भी परेशान हैं।

    वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रधानमंत्री की तुलना पंडित जवाहरलाल नेहरू से करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उसको चाटुकारिता करनी है। नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। सिंधिया जी अभी-अभी गए हैं, तो तारीफ करना लाजमी है। किसी भी कार्यकाल के पूरे कार्यकाल की तुलना नहीं की जा सकती है। आजादी के निर्माण कार्य उस समय जो नींव के पत्थर रखें, वह आज आईआईटी हो, आईआईएम हो, सारी चीज उसे समय नेहरू जी ने स्थापित किया है। वहीं आज इस नीव पर खड़ा होकर बढ़ा है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती।

    Read Also-  प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    उन्होंने कहा कि नेहरू जी जब 500 सीट नहीं थी, तब भी 350 सीट जीत कर आते थे। तीनों कार्यकाल में यह उसे आंकड़े को शुरू भी नहीं पाए हैं। लोकप्रियता के मामले में भी मुकाबला नहीं, शिक्षा के मामले में भी कोई भी मुकाबला नहीं है। वह सब को लेकर चलते थे।

    मानसून सत्र में विपक्ष कौन सा मुद्दा सदन में उठाएगी। इस सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। आए दिन हत्याएं, लूट, डकैती, आगजनी, दुर्घटनाएं हो रही है, इसके बाद भी कोई कंट्रोल नहीं है। भाजपा के छुटभैया नेता थाने में जाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं, धमका रहे हैं। पुलिस की यह स्थिति पूरे प्रदेश में है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

    Read Also-  कल से पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल, सरकार को दी थी पहले चेतावनी

    वहीं किसानी की चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि यह खेती-किसानी का समय है। पर्याप्त खाद-बीज भी नहीं है। बीज अंकुरित नहीं हो रहे हैं, यह भी शिकायत आ रही है। बीज मिल नहीं पा रहा है, किसान डीएपी मांग रहा है, तो उसे एनटीपी थमा दिया जा रहा है। यूरिया की भी शॉर्टेज है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg politic cg politics cg politics news cgpolitics chhattisgarh politic chhattisgarh politics chhattisgarh politics news chhattisgarh politicst politics politics hindi news politics in cg politics news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.