Chhattisgarh Breaking News: जिला बीजापुरI फरसेगढ़ के वाहन पर आईईडी विस्फोट कर हमला जैसी कायराना घटना को अंजाम दिया था। फरसेगढ़ थाना के जवानो ने सर्चिंग के दौरान आज सोमवार को विस्फोट करने वाले माओवादियों को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार आज दिनाँक 27 मई को
को थाना फरसेगढ़ की टीम द्वारा फरसेगढ़ बाजार पारा से 01 माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा, निवासी कुपरेल को पकड़ा गया। 15 मई को सोमनपल्ली के पास थाना प्रभारी के वाहन पर IED विस्फोट कर हमला करने की घटना में शामिल था।
पकड़े गये माओवादी पर एसपी बीजापुर ने 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा भी की थी हिरासत में लिए गए माओवादी के विरूद्ध थाना फरसेगढ़ में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय डिस्ट्रिक न्यायालय पेश किया गया है ।




