Congress Protest against ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दबिश दी। ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने उन्हें 15 मार्च को पेश होने का नोटिस दिया है। यह नोटिस आज सर्चिंग अभियान के दौरान जारी किया गया। ईडी की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच करते हुए यह कार्रवाई की है।
Read Also- गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर: पलामू में मुठभेड़, रायपुर से रांची लेकर जा रही थी पुलिस
Congress Protest against ED Raid: अब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने इस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि आज शाम को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में ED का पुतला दहन किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Read Also- ED की कार पर पथराव, सन्नी अग्रवाल पर FIR दर्ज
Congress Protest against ED Raid: कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि देशभर में ED की इस प्रकार की कार्रवाइयों की निंदा हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे और ED का पुतला जलाकर विरोध प्रकट करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस इससे पहले भी ED कार्यालय का घेराव कर चुकी है और कई बार पुतला दहन के माध्यम से विरोध जता चुकी है।




