Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    September 5, 2026

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    September 5, 2026

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: मंत्रालय में अब आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: मंत्रालय में अब आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 19, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: मंत्रालय में अब आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू

    रायपुर। पारदर्शिता, समयपालन और प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने मंत्रालय के दोनों परिसरों महानदी भवन और इन्द्रावती भवन में कार्यरत सभी विभागों के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने का निर्णय लिया है।

    बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में मुख्य सचिव विकास शील की उपस्थिति में इस नई प्रणाली का लाइव प्रदर्शन किया गया। बैठक में फेसियल ऑथेंटिकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली और मंत्रालय के प्रवेश द्वारों पर लगाए गए आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरणों का डेमो प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रणाली का परीक्षण गुरुवार से प्रारंभ होगा, और 1 दिसंबर 2025 से मंत्रालय में AEBAS के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्य कर दी जाएगी।

    मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि 1 जनवरी 2026 से यह प्रणाली सभी संचालनालयों और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी लागू की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि समयपालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा।

    Read Also-  30 नवंबर तक 400 यूनिट हाफ बिल योजना लागू करे सरकार, नहीं CM हाउस का करेंगे घेराव- दीपक बैज

    कर्मचारियों के लिए उपस्थिति दर्ज करने के तरीके
    नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिदिन दो बार—कार्यालय में प्रवेश के समय “IN” और प्रस्थान के समय “OUT”—उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इसके लिए दो विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं:

    1. मोबाइल ऐप के माध्यम से फेसियल ऑथेंटिकेशन:
    कर्मचारी अपने स्मार्टफोन पर आधार-आधारित फेसियल वेरिफिकेशन से IN/OUT दर्ज कर सकेंगे। यह तरीका सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    2. प्रवेश द्वारों पर लगे आधार-सक्षम बायोमेट्रिक डिवाइसेज़:
    मंत्रालय भवनों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर थम्ब-बेस्ड आधार डिवाइसेज़ लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोनों प्रणालियाँ समानांतर रूप से संचालित होंगी और कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विकल्प का उपयोग कर सकेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    CG 2025 cg news CG tips CG updates latest CG trends
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान

    इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी

    जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.