Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से आबकारी अफसरों को बड़ी राहत, 28 अधिकारियों को मिली अग्रिम जमानत

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से आबकारी अफसरों को बड़ी राहत, 28 अधिकारियों को मिली अग्रिम जमानत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 29, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से आबकारी अफसरों को बड़ी राहत, 28 अधिकारियों को मिली अग्रिम जमानत

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए आबकारी विभाग के अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान 6 पूर्व अधिकारियों सहित 28 अफसरों को शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी।

    दरअसल, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 29 अफसरों को इस घोटाले का आरोपी बनाया था। आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच इन अधिकारियों ने करीब 90 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की। इससे पहले हाईकोर्ट ने 18 अगस्त को सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद सभी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा 6 सितंबर तक EOW रिमांड पर

    जानकारी के मुताबिक, 29 में से 7 अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि बाकी 22 अफसरों को सरकार ने निलंबित कर दिया है। EOW की चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ है कि घोटाले की राशि 2100 करोड़ नहीं, बल्कि 3200 करोड़ रुपये है।

    इन अधिकारियों को बनाया गया है आरोपी

    • जनार्दन कौरव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी
    • अनिमेष नेताम, उपायुक्त आबकारी
    • विजय सेन शर्मा, उपायुक्त आबकारी
    • अरविंद कुमार पाटले, उपायुक्त आबकारी
    • प्रमोद कुमार नेताम, सहायक आयुक्त आबकारी
    • रामकृष्ण मिश्रा, सहायक आयुक्त आबकारी
    • विकास कुमार गोस्वामी, सहायक आयुक्त आबकारी
    • इकबाल खान, जिला आबकारी अधिकारी
    • नितिन खंडुजा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी
    • नवीन प्रताप सिंह तोमर, सहायक आयुक्त आबकारी
    • मंजुश्री कसेर, सहायक आबकारी अधिकारी
    • सौरभ बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी
    • दिनकर वासनिक, सहायक आयुक्त आबकारी
    • मोहित कुमार जायसवाल, जिला आबकारी अधिकारी
    • नीतू नोतानी ठाकुर, उपायुक्त आबकारी
    • गरीबपाल सिंह दर्दी, जिला आबकारी अधिकारी
    • नोहर सिंह ठाकुर, उपायुक्त आबकारी
    • सोनल नेताम, सहायक आयुक्त आबकारी
    • प्रकाश पाल, सहायक आयुक्त आबकारी
    • अलेख राम सिदार, सहायक आयुक्त आबकारी
    • आशीष कोसम, सहायक आयुक्त आबकारी
    • ए.के. सिंह, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
    • राजेश जायसवाल, सहायक आयुक्त आबकारी
    • जे.आर. मंडावी, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
    • जी.एस. नुरुटी, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)
    • देवलाल वैद्य, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
    • ए.के. अनंत, जिला आबकारी अधिकारी (सेवानिवृत्त)
    • वेदराम लहरे, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)
    • एल.एल. ध्रुव, सहायक आयुक्त आबकारी (सेवानिवृत्त)

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news aaj ka chhattisgarh news today chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.