Chhattisgarh News: राजनंदगांव नेशनल हाईवे चिचोला में सोमवार को एक पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ कथित रूप से हुई लूटपाट की घटना का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है मैनेजर ने ही अपने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची थी।
लाखों रुपए देकर मैनेजर की नियत डोल गई और उसने दो दोस्तों को लूट की साजिश में शामिल कर लिया नेशनल हाईवे में हुए इस वारदात को लेकर पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करते हुए आरोपियों को सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों के जरिए पुलिस ने लूट के मास्टरमाइंड मैनेजर और उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक घोरतलाव स्थित मारुति फ्यूल्स का मैनेजर राजाराम बिश्नोई पंप से 14 लख रुपए लेकर बाइक से राजनांदगांव जाने निकला था इस दौरान तथा कथित रूप से मैनेजर के साथ तेंदूनाला के पास लूटपाट की वारदात हुई हाइवे में’ लूटपाट की वारदात को पुलिस ने वीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी मैनेजर ने लुटेरों को कार में आने की जानकारी पुलिस को दी थी।
पुलिस ने नेशनल हाईवे समेत अन्य प्रमुख रास्तों की नाकाबंदी भी की इस बीच आरोपियों को सड़क चिरचारी के पास फत्तेगंज में देखा गया पुलिस ने तत्काल ठोस कदम उठाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया पुलिस के गिरफ्त में आए आरोपियों के पास 13 लाख 24 हजार रुपए बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि आईजी दीपक झा स्वयं वारदात के पल-पल की खबर ले रहे थे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैनेजर और उनके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है तीनों आरोपी घोरतलाव और फत्तेगंज के रहने वाले हैं।




