Dhamtari Water Conservation Plan: धमतरी जिले की पूर्व कलेक्टर नम्रता गांधी को जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सर्विस डे समारोह के दौरान सौंपा गया। इस उपलब्धि को टीम धमतरी को समर्पित करते हुए गांधी ने कहा कि जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन जैसे विषयों में सफलता केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव हो सकती है। उन्होंने इस मौके पर जिलेवासियों और प्रशासनिक अमले के प्रति आभार व्यक्त किया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में अब हर गाड़ी पर लगेगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नहीं लगाने पर कटेगा चालान
GIS आधारित योजना बनी सफलता की कुंजी
Dhamtari Water Conservation Plan: गांधी के कार्यकाल के दौरान धमतरी में GIS आधारित जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत प्रत्येक जल संरचना की जीआईएस मैपिंग करवाई गई और ग्रामीण क्षेत्रों में क्लार्ट ऐप का उपयोग कर जमीन की बनावट का विश्लेषण कर जल स्तर सुधारने योग्य संरचनाएं बनाई गईं। इसके अतिरिक्त, बड़े भवनों, निजी स्कूलों, अस्पतालों, होटलों और रेस्टोरेंट्स में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और रूफ टॉप स्ट्रक्चर को अनिवार्य किया गया था।
Read Also- भीषण सड़क हादसा: चौथिया भोज से लौट रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, दो बच्चों की मौत, 20 घायल
जागरूकता और पौधारोपण का जन अभियान
Dhamtari Water Conservation Plan: जल संरक्षण के इस अभियान में जनजागरूकता फैलाने के लिए रैलियां, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन और वीडियो प्रचार जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया गया। जल शक्ति मंत्रालय और स्वयंसेवी संगठनों, जैसे भारतीय जैन संगठन और साथी समूह, का योगदान भी सराहनीय रहा। इसके अलावा, फसल चक्र परिवर्तन के लिए पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की गईं, और ग्रामवासियों को वैज्ञानिक तरीके से जल संरक्षण की जानकारी दी गई। बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शादी-ब्याह और उत्सवों में पौधों को उपहार में देने जैसी पहलें की गईं।
Read Also- छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी युवाओं को बड़ी राहत, व्यापमं परीक्षा शुल्क में नहीं होगी कोई बढ़ोतरी
तालाब पुनर्जीवन और औद्योगिक भागीदारी
शहरी क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने, तालाबों की सफाई और नालों पर डाईक बनाने का कार्य भी किया गया। मिट्टी का उपयोग खेतों की उर्वरता बढ़ाने में किया गया और 225 औद्योगिक इकाइयों ने CGWB के मानकों के अनुसार जल संरचनाएं बनाई। राइस मिल्स में वाटर फ्लो मीटर भी लगाए गए। इस अभियान के तहत जिले में कुल 11 लाख पौधे लगाए गए, और आदिवासी क्षेत्रों में विशेष रूप से तालाब और डबरियां बनाई गईं ताकि जल स्तर में सुधार हो सके।




