Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुंडम में आईटीआई भवन का किया लोकार्पण

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुंडम में आईटीआई भवन का किया लोकार्पण

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 7, 2025 मध्यप्रदेश No Comments4 Mins Read

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुंडम में जबलपुर और मंडला जिले के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुंडम के समीप ग्राम छपरा में सांदीपनिविद्यालय और आईटीआई का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए 1400 करोड़ रुपए की लागत से गौमुख जलाशय बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौमुख जलाशय से 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। जलाशय से जबलपुर जिले के 14 हजार 900 और मंडला जिले के 10 हजार 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई संभावित है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को सांदीपनि विद्यालय और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की सौगात मिल रही है। यह शिक्षा के मंदिर इस क्षे़त्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन में बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और विद्यार्थियों के जीवन की बेहतर दिशा तय करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण और श्री बलराम ने संदीपनि आश्रम में अपनी शिक्षा ग्रहण की। शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थी नए रूप में उभरकर सामने आते हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेंटवाल, विधायक सर्व संतोष बरकड़े, अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी एवं सुशील कुमार तिवारी इंदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन थे।

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के दो सांदीपनि विद्यालय क्रमश: रतलाम का विनोबा सीएम राइज स्कूल ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार, 2024’ के ‘नवाचार’ श्रेणी में प्रथम स्थान पर घोषित हुआ है। सीएम राइज मॉडल उच्चतर माध्यमिक स्कूल झाबुआ को ‘सपोर्टिंग हेल्दी लाइफ’ में चुना गया है। लंदन स्थित T-4 एजुकेशन संस्था ने विभिन्न श्रेणियों में हमारे सांदीपनि विद्यालियों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शामिल किया है। कक्षा 10वी एवं 12वी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने निजी विद्यालयों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज की रानी दुर्गावती ने अपने पराक्रम से दुश्मनों को मात दी। उन्होंने 52 लड़ाईयां लड़कर दुश्मनों के दांत खट्टे किये। उन्होंने अपने शौर्य के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो परियोजना के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में तीन नदी जोड़ो परियोजना चल रही है। किसानों की आमदनी दोगुनी हो इसके लिये किसान मेले भी लगाए जा रहे हैं। हाल ही में नरसिंहपुर जिले में तीन दिवसीय कृषि उद्योग मेला लगाया गया। इन मेलों का उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीक और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन देकर उन्हें जानकारी प्रदान करना है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जल सरंक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। तीन माह चलने वाले इस अभियान में प्रदेश में 75 हजार खेत तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें ढाई महीने में 70 हजार खेत तालाब बन चुके हैं। आगामी रक्षाबंधन के पर्व पर लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाई जायेगी और पांच साल में इस राशि को 3 हजार रूपये तक पहुंचाया जायेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यकाल के 9 जून को 11 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। इस उपलक्ष्य पर नारी सशक्तिकरण, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण के साथ विभिन्न क्षेत्र में अर्जित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने विगत दिवस प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लोकार्पित चिनाव नदी पर बने रेल्वे पुल की उपयोगिता के बारे में बताया।

    तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार की उपलब्धियों के बारे में बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कुंडम आईटीआई प्रारंभ किया गया था जिसमें 49 छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। वर्तमान मे यहाँ लगभग 12 करोड़ 63 लाख की लागत राशि से आईटीआई भवन, बालक बालिका हॉस्टल एवं स्टाफ़ के लिए क्वार्टर तैयार किया गया है। क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को उनका हुनर और कौशल विकास में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम को विधायक संतोष वरकड़े ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में एसडीएम बाबू को 1 लाख रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    जबलपुर के सिंधी कैंप और बाबा टोला में अवैध शराब से पिछले 6 महीनों में 19 मौतें, स्थानीय लोग में आक्रोश

    माड़ा रेंज में बेखौफ लकड़ी तस्करी, वायरल वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    इंदौर में दूषित पानी से बीमार लोगों को मुफ्त इलाज देने के निर्देश, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

    इंदौर में दूषित पानी से हालात गंभीर, भागीरथपुरा में सात की मौत, 100 से अधिक बीमार

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.