बेंगलुरु। IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई विक्ट्री परेड में मची भगदड़ ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हादसे में 11 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अब इस मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सामने आई है, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
मुख्यमंत्री घोषणाओं पर त्वरित अमल: फरसाबहार में विश्रामगृह निर्माण को मिली 1.72 करोड़ की मंजूरी
जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता वाले आयोग की रिपोर्ट को हाल ही में कर्नाटक कैबिनेट से मंजूरी मिली है। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम की मौजूदा संरचना असुरक्षित है और यह बड़े आयोजनों के लिए अनुपयुक्त और खतरनाक है।
रिपोर्ट के अहम बिंदु:
- स्टेडियम में प्रवेश और निकास द्वारों की संख्या अपर्याप्त है।
- आपातकालीन निकासी प्लान अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा नहीं उतरता।
- स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर अत्यधिक ट्रैफिक रहता है।
- पार्किंग की सुविधा सीमित है, जिससे भीड़ नियंत्रण मुश्किल हो जाता है।
आयोजन पर संकट
यह स्टेडियम महिला वर्ल्ड कप 2025 के चार मुकाबलों की मेजबानी करने वाला है। अगर पाकिस्तानी टीम फाइनल में नहीं पहुंचती तो खिताबी मुकाबला भी यहीं खेला जाना तय था। साथ ही अगले साल यहां IPL और WPL के मैच भी प्रस्तावित हैं। मगर रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब इन आयोजनों पर बड़ा संशय खड़ा हो गया है।
अब देखना होगा कि BCCI और ICC इस रिपोर्ट के बाद क्या रुख अपनाते हैं और क्या वैकल्पिक स्टेडियम की तलाश शुरू होती है या चिन्नास्वामी स्टेडियम में सुधार कार्य तेजी से शुरू होता है।




