लखनऊ। पुलिस के लिए छोड़े गए सुसाइड नोट में पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, ”सर, मैंने और मेरे माता-पिता ने हर जगह फरियाद की. अब मजबूर होकर ये कदम उठाना पढ़ रहा है. मेरे जीते जी मुझे इंसाफ नहीं मिल सका, इसलिए सर मेरी मौत के बाद तो सुनोगे न? इन्हें ऐसी सजा देना कि फिर किसी गरीब घर की लड़की को मेरी तरह न मरना पड़े.
इन लोगों ने जीते जी मार दिया. इन अमीरों का सामना करने की हिम्मत अब और नहीं रही मेरे अंदर, इसलिए सर मरने के बाद तो सुनोगे. इन्हें ऐसी सजा देना कि गरीब घर की लड़कियां जी सकें और अपना सपना पूरा कर सकें.”
लड़की ने खा लिया कीटनाशक
बीती 19 मार्च की शाम को यह सूचना मिली कि एक लड़की ने कीटनाशक खा लिया है. पता चला कि छेड़खानी का मामला था. इस मामले में प्रार्थना पत्र की पुलिस को प्राप्त हुआ था. पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जा रही थी. दबिश दी जा रही थी. लड़का फरार था. इससे पहले ही लड़की ने कीटनाशक का सेवन कर लिया




