रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सीएम साय दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके निवास में मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर उन्हें ब्रीफ करेंगे।
विष्णुदेव साय सरकार का टारगेट है कि बस्तर 2026 के मार्च तक नक्सल मुक्त हो। इसके लिए हमारे सुरक्षाबल लगातार बस्तर के जंगलों में नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। रोजाना हमारे जवानों को सफलता मिल रही है। इस अभियान के चलते कई नक्सली नेता मुठभेड़ में मारे गए हैं। कल ही हमारे जवानों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली को मौत के घाट उतारा है।




