Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    September 5, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 5, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भैरमगढ़ में तेंदूपत्ता नीति के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    भैरमगढ़ में तेंदूपत्ता नीति के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 18, 2025 बस्तर संभाग No Comments3 Mins Read
    भैरमगढ़ में तेंदूपत्ता नीति के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

    आशीष पदमवार. बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की तेंदूपत्ता नीति के विरोध और जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एक विशाल रैली भी निकाली गई, जिसके पश्चात कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (SDM) भैरमगढ़ को सौंपा।

    धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार की तेंदूपत्ता नीति को आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा कि इस नीति के कारण पामेड़, कुटरू और भैरमगढ़ सहित कई गांवों के गरीब आदिवासियों को तेंदूपत्ता तोड़ने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नहीं चाहती कि आदिवासी आर्थिक रूप से मजबूत हों और यही कारण है कि उन्हें लगातार कमजोर किया जा रहा है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों की हड़ताल स्थगित, सरकार ने वेतन और शासकीयकरण दिया आश्वासन

    विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जिले में बंद स्कूलों को दोबारा खोला गया और नए साप्ताहिक बाजार शुरू किए गए, जबकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही फिर से स्कूलों और बाजारों को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की यह नीति सीधे तौर पर आदिवासी विरोधी है।

    सभा में मंडावी ने भाजपा के चुनावी वादे “मोदी की गारंटी” का भी उल्लेख किया, जिसमें तेंदूपत्ता हितग्राहियों को नगद भुगतान, बोनस तथा चरण पादुका दिए जाने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता सीजन 2024 का बोनस आज तक किसी हितग्राही को नहीं मिला और न ही चरण पादुका वितरित किए गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनावी वादों को निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

    दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद से आदिवासी वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां आदिवासियों को और अधिक पीछे धकेल रही हैं।

    ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं:

    • तेंदूपत्ता सीजन 2025 में प्रति 100 गड्डी पर ₹700 का भुगतान किया जाए
    • भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार तेंदूपत्ता फड़ों में ही नगद भुगतान किया जाए
    • तेंदूपत्ता खरीदी ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से न होकर सरकारी समितियों के माध्यम से की जाए
    • जहां तेंदूपत्ता फड़ नहीं हैं वहां नए फड़ खोले जाएं
    • फड़ मुंशियों का मानदेय बढ़ाकर ₹25,000 प्रति वर्ष किया जाए
    • ग्राम पंचायतों में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए ताकि पलायन रोका जा सके
    • जिले के हैण्डपंपों की मरम्मत कर नए हैंडपंप खुदवाए जाएं
    • ग्राम उस्परी में साप्ताहिक बाजार दोबारा शुरू किया जाए
    Read Also-  छत्तीसगढ़ में अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया शुरू, व्यवसायियों को मिलेगी बड़ी राहत

    इस प्रदर्शन में दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगर पंचायत भैरमगढ़ की अध्यक्ष सुखमती मांझी, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, वरिष्ठ नेता नकुल ठाकुर, मनधर नाग, दिनेश पुजारी, संतकुमारी मंडावी, दशरत कुंजाम, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, शैलेश मंडावी, मंगल राम राना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news cg bijapur news cg news chhattisgarh news कांग्रेस का प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.