ख़बरवाद डॉट कॉम, जांजगीर चांपा। सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर तैर रहा है। यह वीडियो जांजगीर चांपा के पामगढ़ का बताया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की देसी मदिरा की बोतल में सांप का बच्चा मौजूद है। बोतल सील बंद है। यानी बोतल की पैकिंग करते वक्त ही सांप का बच्चा डल गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश में मिलने वाली शराब की गुणवत्ता को लेकर लोग सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। लोगों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि जीना है तो पीना छोड़ दो, जबकि बहुत से लोग इस वीडियो को ट्रोल करते हुए सरकार पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि खबरवाद डॉट कॉम इस मामले की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
तेजी से हो रहा वायरल
पामगढ़ के शासकीय शराब दुकान में खरीदी गई देशी शराब की बोतल में जहरीला सांप मिलने से शराब प्रेमियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई शराब प्रेमी इसे सोशल मीडिया पर ट्रोल कर सरकार पर हमला बोल रहे हैं। एक फेसबुक यूजर ने शराब दुकान के बाहर से वीडियो शेयर करते हुए लिखा है जीना है तो पीना बंद कर दो। ये सरकार के आबकारी विभाग द्वारा बेची गई सस्ती शराब है।


यहां देखे वीडियो




