Crime News In Kabirdham: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार देर रात बायपास रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड का अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया। गार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल गार्ड का नाम रुस्तम कुमार है, जो नाइट ड्यूटी पर तैनात था।
Read Also- आदिवासी युवती से रेप मामले में बाप -बेटे गिरफ्तार, ममेरी बहन पहले से है सलाखों के पीछे
Crime News In Kabirdham: बताया जा रहा है कि यह गार्ड दुकान पर ही था। इसी दौरान उसके ऊपर हमला हुआ है। इस वारदात की पुष्टि कबीरधाम एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने किया है। उन्होंने बताया कि मामले में सिटी कोतवाली थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Read Also- कबीरधाम के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जंगल की आड़ लेकर भागे माओवादी, सर्चिंग जारी
Crime News In Kabirdham: घायल गार्ड को सामान्य चोट आई है। जिला अस्पताल में उपचार किया गया। गार्ड भी शराब के नशे में था। उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जायेगी।




