Crime News in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोंडेरास गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया। हालांकि, यह नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।
Read Also- छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में किया बदलाव, अब जनता चुनेगी महापौर, जारी हुई अधिसूचना
Crime News in Sukma: बताया जा रहा है कि, आज मंगलवार की सुबह गोंडेरास गांव के बाहर खून से सना ग्रामीण बंडी शव मिला था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण शव उठाकर घर ले गए। वहीं, इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। गांव वालों का कहना है कि, युवक रात से घर नहीं लौटा था। सुबह उसका शव मिला है।
Read Also- नाबालिग ने मालिक की भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
जांच में जुटी पुलिस
Crime News in Sukma: शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस जवान गांव पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। सुकमा SP किरण चव्हाण का कहना है कि, ये नक्सली हत्या है या फिर आपसी रंजिश है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।




