जशपुर। जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read Also- एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ीं, राजधानी के इस थाने में दर्ज हुई FIR
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र का है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




