कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में भालू के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सुकमा जिले के केरलापाल का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ग्रामीणों ने भालू के पैरों को तार से डंडे पर बांधा, मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार किया है। इस दौरान भालू दर्द से तड़पता रहा। बताया जा रहा है कि तड़पा-तड़पा कर उसे मार दिया गया है।
हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं है। करीब 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में एक ग्रामीण भालू के कान को पकड़कर खींच रहा है। दूसरा ग्रामीण उसके सिर में हाथ से जोर-जोर से मार रहा है। इससे पहले भालू की इतनी पिटाई की गई कि उसका मुंह तोड़ दिया गया। मुंह से खून निकल रहा है। वहीं वन विभाग ने आरोपी का पता बताने पर 10 हजार इनाम देने की घोषणा की है।
बीजापुर के जंगलों में नक्सली मुठभेड़: तीन वर्दीधारी माओवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक बरामद
पंजे को तोड़ा, बाल भी खींचे गए
वीडियो में युवक पहले उसके सिर पर वार करता दिखा फिर उसके पंजे को भी तोड़ता नजर आया। बाल खींचे गए। जिस जगह पर भालू के साथ यह क्रूरता हुई वहां पास में ही ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी खड़े हैं। जो जोर-जोर से हंस रहे।




