Bijapur Encounter Update: आशीष पदमवार। बीजापुर जिले के इन्द्रावती क्षेत्रान्तर्गत घने जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने एक बड़े माओवादी विरोधी अभियान को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 210 और कोबरा 202 की संयुक्त टीम शामिल रही।
Read Also- इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक कर फायरिंग जारी
Bijapur Encounter Update: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक तीन वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि माओवादी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। मारे गए माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में गहन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को निष्क्रिय किया जा सके।




