दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों का पुलिस ने खुलासा करते हुए मात्र आठ दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read Also- CM साय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की पारदर्शी पहल: पदोन्नत प्राचार्यों की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारम्भ
पहला मामला : पत्नी पर जानलेवा हमला
9 अगस्त की रात एक महिला अपने घर में अकेली थी। अगले दिन परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के गुप्तांग में ठोस वस्तु डाल दी है। जांच के दौरान पुलिस को परिजनों के बयान संदिग्ध लगे। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि घटना को अंजाम महिला के पति लखमा कुंजाम (39) और उसकी पहली पत्नी कुमे कुंजाम (35) ने ही दिया था।
जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते दोनों ने महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश की और गुमराह करने के लिए उसके गुप्तांग में ठोस वस्तु डाल दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Read Also- तीजा-पोला की रौनक: बाजारों में उमड़ी भीड़, भाई भी विवाहित बहनों को लेने पहुँचने लगे
दूसरा मामला : नाबालिग से दुष्कर्म
इसी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी जितेंद्र कुमार रे (30) शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद फरार हो गया था। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई और आरोपी का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। दंतेवाड़ा पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी का पता तमिलनाडु में लगाया। पुलिस टीम ने वहां छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया और 19 अगस्त को अदालत में पेश कर जेल दाखिल कर दिया।




