अंबिकापुर: केंद्रीय जेल अंबिकापुर में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक कैदी की पहचान इंद्रपाल (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सूरजपुर जिले के कटकोना का निवासी था। जानकारी के अनुसार, इंद्रपाल को 2021 में हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
तांत्रिक ने सिद्धि के लिए चढ़ाई बैगा की बलि, गांव मे फैली सनसनी
वह पहले महेंद्रगढ़ उप जेल में बंद था, जहां से उसे 2023 में अंबिकापुर केंद्रीय जेल शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




