CG NEWS : बीजापुर के पुतकेल में हाल ही में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Read Also- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 19 जनवरी को…
CG NEWS : उपमुख्यमंत्री ने जवानों का कुशलक्षेम पूछा, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा, “इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है।” विजय शर्मा ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा, “जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।”




