रायपुर. जेल से रिहाई के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। 7 महीने के बाद विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए, जैसे ही वे जेल से बाहर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया, जमकर आतिशबाजी भी की।
4 अधिकारी पर गिरी गाज, सामग्री वितरण में रहे अनुपस्थिति, अधिकारी ने किया निलंबित
मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद कल शाम देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सेंट्रल जेल के सड़क पर ही इसका जश्न मनाया था. जिससे काफी जाम की स्थिति बन गई थी. इसी मामले को लेकर गंज थाना के BNS की धारा 126(2), 3(5) तलक तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को लगा झटका, हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज




