बालासोर। जिले में सबिरा पुलिस स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतरी हुई बताई जा रही है. पटरी से उतरने के बाद यह ट्रेन बिजली के खंभे से टकरा गई. गनीमत है कि ट्रेन में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. एक रेलवे अधिकारी ने इस मामले में जानकारी दी है.
पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी , PM मोदी के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्त
दक्षिण पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने कहा कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि अभी किस कारण से यह ट्रेन पटरी से उतरी है. इसकी भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है. इस मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को लगा झटका, हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
यात्रियों की जुटी भीड़
न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद उसमें बैठे यात्री ट्रेन से बाहर आ गए और लोगों की भीड़ दिखाई दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर कुछ रेलवे अधिकारी और पुलिसकर्मी भी पहुंचे हुए थे. ट्रेन हादसे के बाद चारोतरफ अफरातफरी रही. जल्द ही इस ट्रेन की जांच करके और वापस पटरी पर लाकर फिर से चलाया जा सकता है.




