Dhamtari Breaking News: धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र के कोरमुड़ गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ घर के बाड़ी में खेल रहे ३ साल के मासूम बच्चे को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया। जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची बच्चे की खोज में लग गई। लगभग 40 घंटे बाद दो सौ मीटर दूर पहाड़ियों में बच्चे का शव मिला।
Read Also- ACB की टीम ने पंचायत सचिव और सरपंच को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार : NOC और नक्शा पास के लिए मांगे थे पैसे, सेजबहार के ग्राम डोमा का है मामला
Dhamtari Breaking News: बच्चे के पिता योगेश ने बताया कि रविवार, चार जुलाई की शाम करीब सात बजे, ऋतिक अपने घर के बाड़ी में खेल रहा था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस नहीं आया तो परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। लेकिन ऋतिक का कहीं पता नहीं चला, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परेशान परिजनों ने तुरंत सिहावा थाने में बच्चे के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Read Also- केंद्रीय छात्रवृत्ति पाने का बेहतरीन मौका, बस इन शर्तों का करना होगा पालन
Dhamtari Breaking News: पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घर के आसपास तेंदुआ के पैरों के निशान पाए गए। इससे यह आशंका मजबूत हुई कि तेंदुआ ही बच्चे को उठाकर ले गया होगा। इसके बाद से पुलिस, वन विभाग और बच्चे के परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
लगभग 40 घंटे बाद, ऋतिक के सिर और पैरों में पहने हुए पायल के अवशेष गांव से करीब दो सौ मीटर दूर पहाड़ियों पर मिले। पायल को देखकर परिजनों ने बच्चे की पहचान की। मौके पर एसडीओ एस।एस। नाविक, रेंजर दीपक गावड़े और अन्य पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
Read Also- साधु वेश में पकड़े गए फ्रॉड, संकट आने का डर बताकर करते थे ठगी
रायपुर डीएफओ लोकनाथ पटेल ने बताया कि घर से थोड़ी दूर में झाड़ियों के पास बच्चे का कटा सिर मिला है। सिर के अवशेष को माता-पिता ने पहचान लिया है। सिहावा पुलिस पंचनामा कर सिर के अवशेष को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शरीर के अन्य अंगों की तलाश की जा रही है।




