मुंबई। धनश्री और युजवेंद्र चहल को लेकर तलाक की खबरें तो पहले से ही थी. अब ऐसी खबर है कि तलाक के बाद युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा को 60 करोड़ रुपये दे सकते हैं.चहल और धनश्री के रिश्तों में कड़वाहट की खबरें कुछ महीने पहले से ही सामने आने लगी थी, जिसके बाद ये कयास लगने शुरू हो गए थे कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक-ठाक नहीं है. इस बीच चहल ने कुछ पोस्ट किए, जिससे उनके बीच के ऱिश्ते खत्म होने पर मुहर लगती दिखी. और, अब ये कहा जा रहा है कि चहल को तलाक के बदले धनश्री को 60 करोड़ रुपये देने पड़ सकते हैं.
टमाटर की चटनी बनी ‘मौत’, इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम..जानिए क्या है पूरा मामला
5 साल भी नहीं टिका चहल-धनश्री का रिश्ता
चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी. दोनों ने पहली मुलाकात के बाद बड़ी जल्दी ही शादी करने का फैसला कर लिया था, जिसका खुलासा उन्होंने एक शो में किया था. लेकिन, चहल और धनश्री की शादी ढंग से 5 साल भी नहीं चली और उनके बीच नौबत तलाक तक आ पहुंची.
बारात में चाकूबाजी, डीजे में नाच रहे थे दो युवक, तभी बदमाशों ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में इलाज जारी
युजवेंद्र चहल और धनश्री की बात करें तो दोनों बिल्कुल अलग प्रोफेशन के थे. चहल जहां क्रिकेटर हैं वहीं डेन्टिस्ट की पढ़ाई करने वाली धनश्री वर्मा पेशे से डांसर, कोरियोग्राफर हैं. शादी के पहले 3 साल दोनों के रिश्ते काफी अच्छे रहे. दोनों हर मंच, हर शो में एक-साथ भी दिखे. दोनों ने एक साथ एक शो भी किया. वहीं एक डांस शो में धनश्री को सपोर्ट करने चहल सेट तक पहुंच गए थे.




