Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने 30 अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया, PMLA 50 के तहत नोटिस जारी

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने 30 अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया, PMLA 50 के तहत नोटिस जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 1, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने 30 अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया, PMLA 50 के तहत नोटिस जारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश के 30 वरिष्ठ आबकारी अधिकारियों को नोटिस भेजा है। ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में इन अधिकारियों के नाम पहले ही शामिल हैं, और अब ईडी ने PMLA की धारा 50 के तहत उनसे जवाब तलब किया है।

    मिली  जानकरी के अनुसार, नोटिस का पालन न करने पर अधिकारियों को अदालत में पेश कराने के लिए सख्त कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस पाने वालों में एक अतिरिक्त आयुक्त, पांच उपायुक्त, 14 सहायक आयुक्त (3 सेवानिवृत्त), सात जिला आबकारी अधिकारी (4 सेवानिवृत्त) और तीन अन्य सहायक अधिकारी शामिल हैं। ये सभी 2019 से 2023 के बीच 15 जिलों में तैनात रहे।

    Read Also-  गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा 3 अक्टूबर को, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी

    शुरुआत में इस घोटाले की राशि 2,161 करोड़ रुपये अनुमानित थी, लेकिन गहन जांच के बाद अब इसे बढ़ाकर 3,200 करोड़ रुपये आंका गया है। अब तक पांच आरोपपत्र दाखिल और 13 गिरफ्तारियाँ हो चुकी हैं। जेल में कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, व्यवसायी अनवर ढेबर और विशेष सचिव (आबकारी) अरुणपति त्रिपाठी शामिल हैं।

    निरंजन दास गिरफ्तार
    हाल ही में EOW ने पूर्व आबकारी आयुक्त और आईएएस अधिकारी निरंजन दास को गिरफ्तार किया। उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षडयंत्र के गंभीर आरोप हैं। जांच में सामने आया कि दास ने टुटेजा, त्रिपाठी और ढेबर के साथ मिलकर आबकारी राजस्व की भारी लूट के लिए एक समानांतर नेटवर्क बनाया था।

    Read Also-  अनोखे नामों की डिमांड से अमीर बनीं ये औरत, 500 बच्चों का नाम रख चुकीं टेलर, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

    ईडी और EOW के वरिष्ठ अधिकारी इसे आबकारी विभाग में शिकंजा कसने की दिशा में “एक महत्वपूर्ण चरण” बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह कदम उस नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा जिसने कथित तौर पर वर्षों तक बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh liquor scam chhattisgarh liquor scam case chhattisgarh liquor scam news ed on chhattisgarh liquor scam liquor scam chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.