रायपुर। रायपुर जिला लोधी क्षत्रिय समाज अंतर्गत पहाड़ी लोधीपारा सर्किल में आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए पुरुष एवं महिला पदाधिकारियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार सिंगौर और दो पर्यवेक्षकों द्वारा की गई। सभी 10 पदों के लिए एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुए, जिसके चलते सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
पुरुष पदाधिकारियों में देवराज जंघेल को अध्यक्ष, सतीश जंघेल को उपाध्यक्ष, दयाराम जंघेल को सचिव, दुजराम जंघेल को कोषाध्यक्ष तथा राजेश जंघेल को संयुक्त सचिव के पद पर चुना गया।
Read Also- नकली नोट छापने वाला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 15.41 लाख की जाली करेंसी बरामद
महिला पदाधिकारियों में कुमारी जंघेल को अध्यक्ष, तेजेश्वरी जंघेल को उपाध्यक्ष, नर्मदा जंघेल को सचिव, लक्ष्मी जंघेल को कोषाध्यक्ष और सुंदरिया जंघेल को संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पूर्व पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्प हार पहनाकर एवं गुलदस्ते भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Read Also- घर में घुसकर अधेड़ की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी सिंगौर के प्रति समाज जनों ने आभार व्यक्त किया। इस संबंध में जानकारी समाज के महासचिव दीपक जंघेल द्वारा दी गई।




