Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका! रेट में 20% बढ़ोतरी की तैयारी, बिजली कंपनी 5000 करोड़ के घाटे में

    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका! रेट में 20% बढ़ोतरी की तैयारी, बिजली कंपनी 5000 करोड़ के घाटे में

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 19, 2025Updated:June 19, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका
    छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ में जल्द ही बिजली की नई दरें जारी की जा सकती हैं। राज्य में विद्युत दरों के निर्धारण के लिए छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच बिजली वितरण कंपनी CSPDCL ने दरों में करीब 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है। कंपनी ने खुद को करीब 4947 करोड़ रुपये के घाटे में बताते हुए सभी उपभोक्ता श्रेणियों में “युक्तिसंगत” दर वृद्धि की आवश्यकता जताई है।

    Read Also-  तीन दिनों से गायब छात्र सकुशल घर लौटे, पुलिस-परिजन ने ली राहत की सांस

    बिजली वितरण कंपनी का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में उसे बिजली आपूर्ति के लिए लगभग 23,450 करोड़ रुपये के राजस्व की आवश्यकता होगी, जबकि मौजूदा दरों पर कंपनी को लगभग 24,654 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। यानी उसे चालू वर्ष में लगभग 1204 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो सकता है। हालांकि, बीते वर्षों का 6150 करोड़ रुपये का संचयी घाटा जोड़ने के बाद कंपनी खुद को 4947 करोड़ रुपये के नुकसान में मान रही है।

    Read Also-  सरकारी जमीन पर रेत के अवैध भंडारण का खेल, मौके पर पहुंचे PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार की नीति और नीयत पर उठाये सवाल

    अगर नियामक आयोग दरों में बढ़ोतरी का फैसला करता है, तो यह नई सरकार के कार्यकाल में पहली बार होगा जब बिजली की दरें बढ़ेंगी। कांग्रेस सरकार के दौरान भी दो बार बिजली की दरें बढ़ाई जा चुकी हैं। कोरोना महामारी के बाद 2021-22 में बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी, 2022-23 में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 2023-24 में कोई बदलाव नहीं हुआ। हाल ही में 2024-25 में दरों में 4.88 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। इस तरह पिछले चार वर्षों में कुल मिलाकर लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

    Read Also-  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: सीएम साय 21 जून को जशपुर में करेंगे योग, सभी जिला मुख्यालयों में योगाभ्यास के लिए गेस्ट लिस्ट जारी

    उदाहरण के तौर पर, वर्ष 2021-22 में 200 यूनिट की खपत पर बिजली का बिल करीब 800 रुपये आता था, जो अब 2024-25 में बढ़कर 860 रुपये हो गया है। यदि इस बार भी दरों में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि होती है, तो इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।

    जनसुनवाई के दौरान बिजली दरों में संभावित वृद्धि को लेकर विरोध भी सामने आया है। घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर किसानों तक ने दरें न बढ़ाने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी प्रस्तावित बढ़ोतरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसे जनविरोधी कदम बताया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh breaking news chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.