DHARMENDRA YADAV
KHABARWAAD DHAMTARI. जिले के नगरी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तेन्दुपत्ता तोड़ने जंगल गई महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। यह घटना डालाकेरेगांव वन परिक्षेत्र का हैं। मृत महिला का नाम सुरेखा बाई सुर्यवंशी बताया जा रहा है जो की ग्राम डोकाल की रहवासी थी।
जानकारी के अनुसार मृत महिला अपने पति से साथ डालाकेरेगांव वन परिक्षेत्र में सुबह 5 बजे तेन्दुपत्ता तोड़ने जंगल गई हुई थी। तभी अचानक हाथी ने सुरेखाबाई पर हमला कर कुचलकर मार डाला वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर दिया है।




