रायपुर। पीएम आवास योजना पर छत्तीसगढ़ में घमासान मचा हुआ है. रमन सिंह ने बघेल सरकार पर 16 लाख परिवारों के छत छीनने का आरोप लगाया है. रमन सिंह ने ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल को घेरा और पीएम आवास योजना पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. इस मुद्दे पर बीजेपी मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कई जिलों मे विरोध प्रदर्शन कर चुकी है. बालोद से रायपुर और बस्तर से लेकर बिलासपुर तक बीजेपी लगतार इस मुद्दे पर मुखर है.
![]()
रमन सिंह ने ट्वीट कर सीएम भूपेश बघेल पर सीधा हमला बोला है. रमन सिंह ने लिखा है कि” फरेब की दुकान लगाकर झूठ बेचने वाले दाऊ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास वापस लौटा कर न केवल 16 लाख परिवारों से छत छीनी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गर्त में डाल दिया है. इन कच्चे मकानों पर अब जनता को #जवाब_दो_भूपेश”.




