बीजापुर। जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के ग्राम चिन्नाकोड़ेपाल में पूर्व सरपंच की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है रविवार की दरमियान रात घटना को किसी अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और जांच में जुट गई है।
Read Also- सुरक्षाबलों का करारा वार: नेशनल पार्क मुठभेड़ में ढेर हुआ 10 लाख का इनामी नक्सली
मिली जानकारी के अनुसार; मृतक पूर्व सरपंच की पहचान 36 वर्षीय विजय जव्वा के रूप में की गई है। वर्तमान में मृतक विजय जव्वा वार्ड पंच थे। विजय की हत्या के बाद इलाके में दहशत का मामला है। फ़िलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
Read Also- भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को अदालत ने सुनाई 10 साल की सजा
पुलिस ने इस घटना को लेकर प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश के चलते हत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने ने कहा है कि इन्वेस्टिगेशन के बाद मालूम चल पाएगा कि हत्या किस ने और क्यों की है।




