Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पाकिस्तान नहीं जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था, एसजीपीसी ने रद्द की यात्रा

    पाकिस्तान नहीं जाएगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था, एसजीपीसी ने रद्द की यात्रा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2025Updated:June 16, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने 29 जून को मनाई जाने वाली शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर इस बार पाकिस्तान में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजने का निर्णय लिया है। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने सोमवार को इस निर्णय की जानकारी दी।

    तोमर ब्रदर्स केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर बंटी सहारे गिरफ्तार

    उन्होंने बताया कि हर वर्ष एसजीपीसी द्वारा श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भेजा जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान जाने की इच्छा जाहिर करते हुए अपने पासपोर्ट यात्रा विभाग में जमा कराए थे। लेकिन वर्तमान में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनावपूर्ण माहौल, सीमापार सुरक्षा चिंताएं और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    प्रताप सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान यात्राओं को लेकर जो पाबंदियां और सुरक्षा निर्देश लागू किए गए हैं, उनके मद्देनज़र एसजीपीसी ने सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस बार जत्था न भेजने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से श्रद्धालुओं में निराशा जरूर है, लेकिन उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है।

    एसजीपीसी सचिव ने स्पष्ट किया कि भविष्य में हालात सामान्य होने पर पुनः ऐसी यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। फिलहाल जिन श्रद्धालुओं ने पासपोर्ट जमा कराए हैं, वे यात्रा विभाग से संपर्क कर अपनी आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव बना हुआ है और यात्राएं सीमित की जा रही हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.