Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » तोमर ब्रदर्स केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर बंटी सहारे गिरफ्तार

    तोमर ब्रदर्स केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर बंटी सहारे गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    रायपुर। राजधानी रायपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर और वीरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे इस पूरे नेटवर्क की गहराई और आपराधिक जड़ें उजागर हो रही हैं। अब इस मामले में एक और बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। जांच के दौरान पुलिस ने तोमर बंधुओं के बेहद करीबी और फाइनेंस कंपनी के मैनेजर बंटी सहारे को गिरफ्तार कर लिया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बंटी सहारे न केवल तोमर बंधुओं का खासमखास है, बल्कि वह पिछले कई वर्षों से उनके साथ मिलकर अवैध रूप से सूदखोरी का कारोबार भी संचालित कर रहा था। पुलिस को बंटी की गिरफ्तारी के बाद करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन से जुड़े अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिससे पूरे रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है।

    Read Also-  एक जुलाई से बदल जाएंगे ट्रेन तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, जानिए यात्रियों को कैसे मिलेगा सीधा फायदा

    तीन जून को हुई थी बड़ी छापेमारी
    गौरतलब है कि 3 जून को रायपुर पुलिस ने भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के आवास पर बड़ी छापेमारी की थी। करीब 12 घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध संपत्ति जब्त की थी। छापे में पुलिस के हाथ 35.10 लाख रुपये नकद, 734 ग्राम सोने के जेवर, 125 ग्राम चांदी के आभूषण, लग्जरी कारें जिनमें बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा शामिल हैं, लगे थे।

    इसके अलावा पुलिस को 120 से अधिक इकरारनामों के दस्तावेज, 70 से ज्यादा ब्लैंक चेक और 17 रजिस्ट्री के कागजात भी बरामद हुए थे। ये सभी दस्तावेज इस बात की ओर इशारा करते हैं कि तोमर बंधु लंबे समय से अवैध वित्तीय गतिविधियों में लिप्त थे और उन्होंने एक संगठित तरीके से सूदखोरी का पूरा नेटवर्क तैयार किया हुआ था।

    Read Also-  रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में गुंडागर्दी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

    पुलिस की जांच तेज, जल्द और गिरफ्तारियां संभव
    पुलिस अब बंटी सहारे से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने रायपुर समेत आसपास के इलाकों में सैकड़ों लोगों को ऊंची ब्याज दर पर पैसे उधार दिए और फिर उनसे वसूली के लिए दबाव बनाया जाता था। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं और जल्द ही अन्य सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.