Gujrat Loksabha Election Result : गुजरात के गांधीनगर सीट से अमित शाह ने कमाल कर दिया है। इस सीट पर अमित शाह ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 7,447,16 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह ने 5 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इससे पहले गांधीनगर सीट से आडवाणी ने 4.83 लाख वोट से जीत दर्ज की थी।
पिछले 35 सालों गुजरात के गांधीनगर सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। अमित शाह से पहले ये सीट बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी की हुआ करती थी। इस सीट को भाजपा की बेहद सुरक्षित सीट मानी जाती है। आडवाणी इस सीट से 6 बार चुनाव जीत चुके हैं। साल 2019 से अमित शाह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अमित शाह ने गांधीनगर से दूसरी बार प्रचंड जीत दर्ज की है।




