आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस और कोबरा की संयुक्त टीम ने चिलकापल्ली के जंगल से 5 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली प्लाटून नम्बर 09 का पीपीसीएम के लिए कार्य करता था।
बेटी की शादी से पहले राख हुआ पिता का अरमान, आग में स्वाहा हुआ घर
बताया जा रहा हैं कि नक्सली थाना बासागुड़ा और उसूर क्षेत्रान्तर्गत कई घटनाओं में शामिल रह चुका है। गिरफ्तार नक्सली को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भज दिया गया है।
PM मोदी ने तमिलनाडु को 8300 करोड़ की दी सौगात, बोले-श्रीराम का जीवन राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार’
दरअसल एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवान बासागुड़ा एरिया में सर्चिंग के लिए निकले थे. इसी बीच पुलिस को खबर मिली की हार्डकोर माओवादी जोगा जो प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का प्लाटून नंबर 9 का पार्टी कमेटी मेंबर है इलाके में मौजूद है. जवानों ने रणनीति बनाकर जोगा को बासागुड़ा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया. 36 साल का जोगा लंबे वक्त से नक्सली संगठन से जुड़ा रहा है. नक्सली जोगा पोलमपल्ली के ओड़सापारा का रहने वाला है.




