रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने देर रात 58 मेडिकल अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गार्गी यदु को धमतरी में मेडिकल अफसर के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि सिविल अस्पताल कुरूद में पदस्थ यू.एस. नवरत्न को गरियाबंद का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। गरियाबंद जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. के.के. सहारे को रायपुर स्थित संचालनालय में प्रभारी संचालक नियुक्त किया गया है।
अबूझमाड़ में मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर; डीआरजी-एसटीएफ का संयुक्त ऑपरेशन
वहीं, रजिस्टर में नियमित ड्यूटी दर्ज कराने वाली एक महिला चिकित्सक ने स्वयं के व्यय पर राजनांदगांव जिला चिकित्सालय में तबादला करवाया है। इसके अलावा गरियाबंद जिले में दो नए मेडिकल ऑफिसरों की भी पदस्थापना की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया है।




